महायुद्ध का साया! क्या ₹2 लाख तक जाएगा सोना? चांदी की कीमत ₹4 लाख पहुंचने के आसा

मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव अब पूर्ण युद्ध की ओर बढ़ रहा है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों ने वैश्विक बाजार में हड़कंप मचा दिया है। इस युद्ध का सबसे बड़ा असर भारत में सोने, चांदी और कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता दिख रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में सोने की कीमत 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को छू सकती है।

सुरक्षित निवेश की होड़: युद्ध जैसी अनिश्चितता के समय निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने और चांदी में निवेश करना सुरक्षित समझते हैं। यही कारण है कि शुक्रवार को ही सोने के दाम में ₹1800 की भारी बढ़त देखी गई और यह ₹1.60 लाख के पार चला गया। यदि तनाव और बढ़ता है, तो सोमवार को बाजार खुलते ही इसमें ऐतिहासिक उछाल आ सकता है।

महंगाई का डबल अटैक: कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतें पहले ही 67 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। चूंकि भारत अपनी जरूरत का 80-90% तेल मध्य पूर्व से आयात करता है, इसलिए सप्लाई चैन बाधित होने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ना तय है। इसके अलावा, क्रिप्टो मार्केट में भी गिरावट का दौर शुरू हो चुका है, जहां बिटकॉइन 5% तक टूट गया है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *