ईडन में ‘करो या मरो’ की जंग! टॉस जीतकर भारत की पहले गेंदबाजी, क्या सूर्या का दांव पड़ेगा भारी?

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर आज टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मैच किसी क्वार्टर फाइनल से कम नहीं है। इस महामुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सूर्या का मानना है कि ओस (Dew) के कारण बाद में गेंदबाजी करना मुश्किल होगा, इसलिए रन चेज करना ही बेहतर विकल्प है।
प्लेइंग इलेवन में कोई प्रयोग नहीं: इतने बड़े मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कोई जोखिम नहीं लिया है। पिछले मैच की विजयी टीम को ही बरकरार रखा गया है। इसका मतलब है कि स्टार फिनिशर रिंकू सिंह और स्पिनर कुलदीप यादव को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना होगा। गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल संभालेंगे।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए अकील होसेन को शामिल किया है। ईडन की दूधिया रोशनी में अब देखना यह है कि क्या भारतीय गेंदबाज कैरेबियाई पावर-हिटर्स को कम स्कोर पर रोक पाते हैं।