फीफा वर्ल्ड कप 2026 पर युद्ध का साया! क्या अमेरिका जाकर खेलने से मना कर देगा ईरान?

फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप 2026 पर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हालिया हमलों के बाद ईरानी फुटबॉल महासंघ ने अमेरिका में आयोजित होने वाले इस वर्ल्ड कप से हटने के संकेत दिए हैं। ईरानी फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष मेहदी ताज ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में उनकी टीम का लक्ष्य निर्धारित करना और अमेरिका जाकर खेलना लगभग असंभव है।

इराक को मिल सकती है एंट्री: ईरान को ग्रुप ‘जी’ में बेल्जियम, न्यूजीलैंड और मिस्र के साथ रखा गया था। लेकिन अब ईरान के हटने की स्थिति में फीफा इराक को उनकी जगह मुख्य ड्रॉ में शामिल कर सकता है। फीफा महासचिव मैथियास ग्राफस्ट्रॉम ने कहा है कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। ईरान ने अपने घरेलू फुटबॉल लीग को भी अगले आदेश तक रद्द कर दिया है, जिससे फुटबॉल प्रेमियों में भारी निराशा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *