“मुंह के अंदर डालोगे क्या?” पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर! देखें वायरल वीडियो का पूरा सच

बॉलीवुड के ‘सावरिया’ रणबीर कपूर अपनी कूल इमेज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक पैपराजी की हरकत ने उन्हें परेशान कर दिया। मौका था ‘इंडियन सुपर गेमिंग लीग’ का, जहां रणबीर को देखते ही कैमरामैन की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी आपाधापी में एक फोटोग्राफर अपना कैमरा रणबीर के चेहरे के बिल्कुल करीब ले आया।
नाक तक पहुंच गया कैमरा: कैमरा चेहरे के इतने करीब देख रणबीर खुद को रोक नहीं पाए और झल्लाते हुए बोले, “अरे! कैमरा तो अब मुंह के अंदर घुसा रहे हो, पागल!” यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। हालांकि, रणबीर ने तुरंत मामले को संभाला और एक स्माइल के साथ आगे बढ़ गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस रणबीर के धैर्य की तारीफ कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर रणबीर: रणबीर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें वह भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा, वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी इन बड़ी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।