१२५ करोड़ की डील! दादागीरी छोड़ अब ‘बिग बॉस’ होस्ट करेंगे सौरव गांगुली, तृणा और रणिता ने दी दस्तक

बंगाली टेलीविजन की दुनिया में ‘बिग बॉस’ की वापसी को लेकर खलबली मची हुई है। इस बार शो की कमान क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली के हाथों में है। शो के आधिकारिक ऐलान से पहले ही अभिनेत्री रणिता दास और तृणा साहा के सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
क्या रणिता होंगी कंटेस्टेंट? रणिता दास ने हाल ही में ‘बिग बॉस’ का एक इनविटेशन कार्ड शेयर किया है, जिसके बाद उनके शो में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। तृणा साहा ने भी कुछ इसी तरह का हिंट दिया है। हालांकि, ये दोनों फिलहाल स्टार जलसा के पॉपुलर सीरियल्स ‘ओ मोर दरदिया’ और ‘परशुराम’ का हिस्सा हैं। जानकारों का कहना है कि ये दोनों एक्ट्रेस शो के प्रमोशन का हिस्सा हो सकती हैं, न कि कंटेस्टेंट, क्योंकि शूटिंग के दौरान वे अपने डेली सोप नहीं छोड़ सकतीं।
सौरव गांगुली का मेगा कॉन्ट्रैक्ट: रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव गांगुली और स्टार जलसा के बीच १२५ करोड़ रुपये का भारी-भरकम करार हुआ है। यह शो डिज्नी प्लस जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा। साल २०१३ में सुपरस्टार जीत ने इसे होस्ट किया था, लेकिन अब दादा के अंदाज में बिग बॉस को देखना दिलचस्प होगा। ६ जनवरी को इस शो का भव्य ऐलान होने की उम्मीद है।