अमेरिकी युद्धपोत ‘अब्राहम लिंकन’ पर मिसाइल हमले का दावा! ईरान को झूठा करार देते हुए पेंटागन ने जारी की तस्वीरें

मिडिल ईस्ट में तनाव अब चरम पर पहुंच गया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया है कि उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में तैनात अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संचालित विमानवाहक पोत ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ को निशाना बनाकर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, अमेरिका ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे ईरान का ‘सफेद झूठ’ बताया है।

पेंटागन की दो टूक: यूएस सेंट्रल कमांड ने युद्धपोत की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि अब्राहम लिंकन पूरी तरह सुरक्षित है और वहां से फाइटर जेट्स की उड़ान जारी है। इसके विपरीत, अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरानी नौसेना के ‘जामरान-क्लास’ जहाज पर हमला कर उसे डुबोने का दावा किया है। पेंटागन के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में चल रहे ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में अब तक ३ अमेरिकी सैनिक शहीद हुए हैं।

युद्ध की जड़ और परमाणु विवाद: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर पिछले साल से ही विवाद जारी था। बातचीत विफल होने के बाद, ट्रंप प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार सुबह तेहरान में ईरानी नेता खामेनेई के दफ्तर के पास हुए हमले के बाद अब युद्ध समंदर तक फैल चुका है। अमेरिका ने ईरानी सेना को तुरंत आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *