खामेनेई की मौत के बाद भड़की जंग: ईरान-इजरायल संकट के कारण खाड़ी देशों में परीक्षाएं स्थगित

: ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण युद्ध का असर अब भारतीय छात्रों की पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है। खाड़ी देशों में बिगड़ते सुरक्षा हालातों को देखते हुए सीबीएसई (CBSE) ने २ मार्च को होने वाली १०वीं और १२वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। यह फैसला ईरान, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, कतर, ओमान और बहरीन जैसे देशों के लिए लिया गया है।
हालात बेकाबू: शनिवार को तेहरान में हुए हमले में ईरानी नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरा मिडिल ईस्ट रणक्षेत्र बन गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पड़ोसी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानें रद्द होने के कारण हजारों भारतीय छात्र और उनके परिवार वहां फंसे हुए हैं।
अगला अपडेट कब? सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि ३ मार्च को स्थिति की समीक्षा की जाएगी और ५ मार्च को आगे का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। फिलहाल छात्रों की सुरक्षा बोर्ड की प्राथमिकता है। पाकिस्तान और भारत के कई हिस्सों में भी इस तनाव का असर देखा जा रहा है, जहां अमेरिकी विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं।