पुतिन का शोक संदेश या युद्ध का संकेत? आयतुलला खामेनेई की मौत के बाद दहला ईरान

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे “अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन” करार दिया है। पुतिन ने इसे मानवीय नैतिकता के खिलाफ बताते हुए अमेरिका और इजरायल की कड़ी निंदा की है।

क्रेमलिन द्वारा जारी शोक संदेश में पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से कहा कि खामेनेई एक महान राजनेता थे, जिन्होंने रूस और ईरान के बीच रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। पुतिन ने पत्र में लिखा, “इस दुख की घड़ी में पूरा रूस ईरान की जनता के साथ खड़ा है।”

ईरानी मीडिया के अनुसार, शनिवार को तेहरान पर हुए भीषण हवाई हमलों में खामेनेई की जान चली गई। इस हमले में केवल सैन्य ठिकाने ही नहीं, बल्कि स्कूलों को भी निशाना बनाने की खबर है, जिसमें सैकड़ों छात्राओं की मौत हुई है। पुतिन की यह प्रतिक्रिया दर्शाती है कि आने वाले समय में रूस और ईरान का गठबंधन और भी आक्रामक रूप ले सकता है। ईरान ने पहले ही जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे पूरी दुनिया की नजरें अब मिडिल ईस्ट पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *