खामेनेई की मौत से भड़का विश्व! कराची में हिंसा, कश्मीर बंद; कोलकाता में अमेरिकी दूतावास छावनी में तब्दील!

इजरायल और अमेरिका के एक संयुक्त हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई शीर्ष कमांडरों की मौत के बाद पूरी दुनिया में तनाव चरम पर है। शनिवार को ईरान की परमाणु गतिविधियों की बहाली के दावों के बीच शुरू हुए इस हमले ने मध्य पूर्व को एक भीषण युद्ध की कगार पर धकेल दिया है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए संयुक्त अरब अमीरात, कतर और सऊदी अरब में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। इस अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर भारत में भी महसूस किया जा रहा है, विशेष रूप से कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से कड़ा कर दिया गया है।

कोलकाता पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार ने एक निर्देश जारी कर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate) की सुरक्षा को दोगुना करने का आदेश दिया है। शेक्सपियर सरणी स्थित दूतावास के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और सशस्त्र पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। लालबाजार मुख्यालय ने स्थानीय पुलिस को इलाके में लगातार गश्त करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। शनिवार को कोलकाता में एक प्रदर्शन रैली को पुलिस ने दूतावास पहुंचने से पहले ही रोक दिया था, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता कर दिया गया है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान और कश्मीर में खामेनेई की मौत के विरोध में भारी हिंसा की खबरें हैं। पाकिस्तान के कराची में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में २३ लोग मारे गए हैं और १२- से अधिक घायल हुए हैं। रविवार को प्रदर्शनकारियों ने एक अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को आग के हवाले कर दिया। कश्मीर में भी स्थिति तनावपूर्ण है, जहां १५ लाख शिया समुदाय के लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। श्रीनगर, बडगाम और अनंतनाग जैसे इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर कश्मीर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को अगले दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। दुनिया अब एक वैश्विक संकट की ओर बढ़ रही है, जिसका केंद्र ईरान बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *