ईरान में कोहराम: खामेनेई के बाद बेटा मोजतबा भी ढेर! ट्रंप की दोटूक चेतावनी—’आत्मसमर्पण करो या मरने को तैयार रहो’

पश्चिम एशिया इस वक्त विनाशकारी युद्ध की आग में जल रहा है। इजरायल और अमेरिका के ‘ऑपरेशन ईरान’ ने तेहरान की कमर तोड़ दी है। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब उनके उत्तराधिकारी और दूसरे बेटे मोजतबा खामेनेई के भी मारे जाने की खबर है। मोजतबा को ईरान का अगला सर्वोच्च शासक माना जा रहा था, लेकिन इस संयुक्त हमले ने खामेनेई वंश के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सेना और अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके पास केवल दो रास्ते हैं—’सरेंडर या मौत’। ट्रंप ने स्वीकार किया कि इस युद्ध में अमेरिका को भी कुछ नुकसान हुआ है, जिसका वे “अकल्पनीय बदला” लेंगे। इस बीच, ईरान ने भी पलटवार करते हुए मध्य पूर्व के कई देशों में तबाही मचा दी है। ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइलों ने दुबई, कुवैत और कतर के रिहायशी इलाकों के साथ-साथ एयरपोर्ट्स को भी निशाना बनाया है। कुवैत में हुए हमले में ३ अमेरिकी सैनिकों की मौत की पुष्टि यूएस सेंट्रल कमांड ने की है।
लेबनान की राजधानी बेरूत भी इस युद्ध से अछूती नहीं है, जहाँ इजरायली विमानों ने भारी बमबारी की है। इजरायल का कहना है कि यह हमला हिजबुल्लाह की उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब है। अबू धाबी के पोर्ट जायद से काले धुएं का गुबार उठ रहा है, जो ईरान के भीषण हमले का गवाह है। बहरीन में ईरान ने अमेरिका के एक महत्वपूर्ण रडार सेंटर को तबाह कर दिया है। खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए ईरान अब “आर-पार” की जंग के मूड में है, जबकि ट्रंप की आक्रामक रणनीति ने तेहरान को चारों तरफ से घेर लिया है।