पाकिस्तानी एयरबेस पर तालिबान का कहर! नूर खान बेस और क्वेटा में ड्रोन हमला, पाकिस्तान ने किया युद्ध का ऐलान

दक्षिण एशिया में युद्ध के बादल घने हो गए हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले पांच दिनों से जारी संघर्ष अब एक पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। तालिबान बलों ने पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित महत्वपूर्ण ‘नूर खान’ एयरबेस और क्वेटा के १२वें डिवीजन मुख्यालय पर सशस्त्र ड्रोन से भीषण हमला किया है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि करते हुए इसे पाकिस्तान की घुसपैठ का जवाब बताया है।

तालिबान का दावा है कि उन्होंने पाकिस्तानी हवाई सीमा का उल्लंघन करने वाले एक लड़ाकू विमान को मार गिराया है और एक पाकिस्तानी सैनिक को बंदी बना लिया है। इस घटना के बाद पाकिस्तान भड़क उठा है। पाक मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा करते हुए कहा, “हमारे सब्र का बांध टूट गया है, अब सीधी जंग होगी।”

रविवार सुबह पाकिस्तान के ‘गजब लिल हक’ अभियान के तहत काबुल और कंधार में सिलसिलेवार धमाके हुए। खैबर पख्तूनख्वा से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक तोपें आग उगल रही हैं। एक तरफ मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका का तनाव है, तो दूसरी तरफ पाक-अफगान युद्ध ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *