ईरान से तोड़े रिश्ते! यूएई ने तेहरान में दूतावास किया बंद, मध्य पूर्व में कूटनीतिक महायुद्ध शुरू

मिडल ईस्ट में जारी युद्ध अब कूटनीतिक मोर्चे पर भी घातक हो गया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान के साथ अपने सभी राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं और तेहरान में अपने दूतावास को बंद कर दिया है। यह कदम यूएई के बंदरगाहों और होटलों पर हुए ईरानी मिसाइल हमलों के बाद उठाया गया है, जिसमें विदेशी नागरिकों की जान गई थी।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात कर भारत की एकजुटता व्यक्त की। पीएम मोदी ने हमलों की निंदा करते हुए वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए यूएई का आभार जताया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरान के जवाबी हमलों में कुवैत में ३ अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं, जिसके जवाब में अमेरिका ने बी-२ बॉम्बर्स से ईरान के ९ युद्धपोतों और IRGC मुख्यालय को नष्ट कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *