खामेनेई की मौत पर कश्मीर में तनाव! श्रीनगर का लाल चौक सील, सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रशासन ने सोमवार को सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं। श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक और घंटाघर इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ की भारी तैनाती की गई है।

मीरवाइज उमर फारुख द्वारा बुलाए गए एक दिवसीय बंद को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी समर्थन दिया है। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। बडगाम, पुलवामा और बांदीपोरा जैसे शिया बहुल इलाकों में लोग सड़कों पर उतरकर शोक मना रहे हैं। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में कटीले तारों से बैरिकेडिंग कर दी है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *