ईरान का बड़ा दावा! कुवैत के आसमान में मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, वीडियो वायरल

ईरानी सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या के बाद ईरान और इजरायल के बीच युद्ध अब अपने सबसे खतरनाक चरण में पहुंच गया है। ईरानी मीडिया का दावा है कि सोमवार सुबह कुवैत में एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है। वायरल वीडियो में विमान को आग की लपटों के साथ नीचे गिरते देखा जा सकता है। हालांकि, पायलट के सुरक्षित बाहर निकलने की खबरें हैं। कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास के पास भी धुएं का गुबार देखा गया है, जिससे क्षेत्र में दहशत है।

तेहरान का दावा है कि बहरीन में अमेरिकी नौसेना बेस के रडार स्टेशन को नष्ट कर दिया गया है और ड्रोन हमलों में ५६० अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरानी सेना को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे या तो हथियार डाल दें या फिर ‘निश्चित मृत्यु’ का सामना करें। अपुष्ट खबरों के अनुसार, खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई भी शनिवार के हमलों में मारे गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *