झारग्राम में बनेगा देश का दूसरा पैंगोलिन प्रजनन केंद्र! लुप्तप्राय जीवों के संरक्षण में पश्चिम बंगाल की बड़ी पहल

वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा के नंदनकानन के बाद अब पश्चिम बंगाल के झारग्राम में भारत का दूसरा पैंगोलिन (Pangolin) प्रजनन और संरक्षण केंद्र स्थापित होने जा रहा है। राज्य की वन मंत्री बीरबाहा हांसदा ने रविवार को इसकी आधारशिला रखी। पैंगोलिन दुनिया में सबसे ज्यादा तस्करी किए जाने वाले जीवों में शामिल है, जिसे बचाने के लिए यह केंद्र मील का पत्थर साबित होगा।

सुरक्षा के मोर्चे पर, हाथियों के हमलों को रोकने के लिए झारग्राम में १६ AI आधारित कैमरों वाला निगरानी केंद्र शुरू किया गया है। जल्द ही यहां थर्मल ड्रोन भी तैनात किए जाएंगे। साथ ही, झारग्राम चिड़ियाघर में बाघों और शेरों के लिए नए बाड़े तैयार किए गए हैं और अलीपुर चिड़ियाघर से ३ मगरमच्छ भी यहां लाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *