अस्पताल भी नहीं बचा! उत्तर तेहरान के गांधी अस्पताल पर इजरायल का एयर स्ट्राइक

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग अब अस्पतालों तक पहुंच गई है। शनिवार से जारी भीषण संघर्ष के बीच उत्तर तेहरान के गांधी अस्पताल पर इजरायल ने जोरदार एयर स्ट्राइक की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल की इमारत का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में अस्पताल के भीतर चारों ओर तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।

खमेनेई और उनके वारिसों की मौत इस युद्ध की सबसे बड़ी खबर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई की मौत है। अमेरिका और इजरायल के साझा ऑपरेशन में न केवल खमेनेई, बल्कि उनकी बेटी, दामाद और पोती की भी जान चली गई है। रिपोर्ट के अनुसार, खमेनेई के मझले बेटे, जो भविष्य में ईरान की कमान संभाल सकते थे, इस हमले में मारे गए हैं।

ऑपरेशन ‘लायंस रोर’ की इनसाइड स्टोरी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद इस मिशन को ‘ऑपरेशन लायंस रोर’ नाम दिया था। अमेरिकी और इजरायली खुफिया एजेंसियों को खबर मिली थी कि खमेनेई अपने सुरक्षा सलाहकार अली शामखानी के साथ एक गुप्त बैठक करने वाले हैं। जैसे ही शामखानी शनिवार सुबह खमेनेई के आवास पर पहुंचे, इजरायली फाइटर जेट्स ने मिसाइलें दाग दीं। इजरायल को डर था कि बैठक के बाद खमेनेई किसी अंडरग्राउंड बंकर में जा सकते हैं, इसलिए उन्होंने पलक झपकते ही हमला कर दिया।

लेबानन में भी भारी बमबारी तेहरान के साथ-साथ इजरायल ने लेबानन की राजधानी बेरूत पर भी बम बरसाए हैं। हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हुए हमलों में अब तक 31 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। ईरान ने इस ‘बलिदान’ का बदला लेने की कसम खाई है, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान की किसी भी हिमाकत का जवाब पहले से कहीं ज्यादा घातक होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *