कैंटीन मैनेजर की बेरहमी से हत्या! गहने लूटने के बाद भी नहीं भरा मन, दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात

दिल्ली में पैसे और सोने के लालच में एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। छत्तीसगढ़ सदन के कैंटीन मैनेजर अनरूप गुप्ता (48) की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी हैप्पी ने सोने के गहनों के लालच में अनरूप को मौत के घाट उतार दिया और सबूत मिटाने के लिए लाश के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिए।

कैसे दिया वारदात को अंजाम? 18 फरवरी की रात शराब पार्टी के बहाने अनरूप को बुलाया गया। वहां उन्हें बांधकर पीटा गया और पैसे मांगे गए। अनरूप ने अपनी सोने की अंगूठी और ब्रेसलेट दे दिए, लेकिन आरोपी और पैसों की मांग कर रहे थे। मना करने पर उन्हें कुल्हाड़ी या दाव (बड़ा चाकू) से काटकर मार डाला गया। हत्या के बाद शव को तीन बैगों में भरकर अनरूप की ही कार से वृंदावन के पास यमुना नदी में फेंक दिया गया।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश आरोपियों ने अनरूप के फोन से परिवार को मैसेज भेजा कि वह गोवा जा रहे हैं। लेकिन 23 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन खंगाली, जिससे हैप्पी का राज खुल गया। पुलिस ने अब तक हैप्पी, भूपिंदर, बलराम और राखी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *