मिसाइलों की गड़गड़ाहट और अपनों का इंतजार! दुबई-मदीना में फंसी एक्ट्रेस शुभश्री और मेयर फिरहाद की बेटी

मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने बंगाल के कई परिवारों की नींद उड़ा दी है। युद्ध की विभीषिका के बीच टॉलीवुड अभिनेत्री शुभश्री गांगुली से लेकर कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का परिवार और रायगंज के आम नागरिक विदेशों में फंस गए हैं। आसमान में मिसाइलों की चमक और जमीन पर अपनों की सलामती की दुआएं, यही आज बंगाल की तस्वीर है।

दुबई में धमाकों के खौफ में शुभश्री अपने बेटे के साथ दुबई घूमने गईं अभिनेत्री शुभश्री गांगुली फिलहाल वहां के एक होटल में कैद हैं। उनके पिता देवप्रसाद गांगुली ने बताया कि होटल के पास धमाकों की खबर सुनकर वे बेहद डरे हुए हैं। हालांकि, राज चक्रवर्ती ने आश्वस्त किया है कि शुभश्री सुरक्षित हैं, लेकिन विमान सेवाएं बाधित होने के कारण उनकी 5 मार्च की वापसी अब अनिश्चित है।

मदीना में फंसे मेयर के परिजन कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम की पत्नी, बेटी प्रियदर्शिनी और पोती रमजान के मौके पर मदीना गए थे, लेकिन हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण वे वहीं फंस गए हैं। प्रियदर्शिनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर युद्ध रोकने की अपील की है। मेयर हकीम ने बताया कि वे लगातार फोन के जरिए परिवार के संपर्क में हैं।

रायगंज के शुभजीत की वापसी पर ब्रेक सऊदी अरब में कार्यरत रायगंज के शुभजीत बनर्जी सोमवार को घर लौटने वाले थे, लेकिन एयर इंडिया की उड़ानें रद्द होने से उनका सफर रुक गया है। उनके घर पर पत्नी और बच्चे रो-रोकर बुरा हाल हैं। जेद्दा से शुभजीत ने बताया कि वहां रेड अलर्ट जारी है और उन्हें घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *