मेरी पत्नी के मेरे पिता के साथ संबंध हैं’, पूर्व मंत्री के बेटे की मौत से पहले का वीडियो वायरल

पंजाब की पूर्व कांग्रेस मंत्री रजिया सुल्ताना और पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर (33) की संदिग्ध मौत ने राज्य में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। अकील का शव पंचकूला स्थित उनके घर में मिला था। शुरुआती जांच में इसे ड्रग ओवरडोज बताया गया, लेकिन अकील के कुछ पुराने वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वीडियो में पिता और पत्नी पर आरोप अकील ने अपनी मौत से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में सनसनीखेज आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी और उनके पिता के बीच अवैध संबंध हैं। उन्होंने कहा था, “मेरी पत्नी ने शादी के पहले दिन से मुझे हाथ नहीं लगाने दिया। वह मेरे पिता के साथ रहती है। जब मैंने विरोध किया, तो मुझे पागल बताकर रिहैब सेंटर भेज दिया गया।”
साजिश का पर्दाफाश अकील ने वीडियो में अपनी मां रजिया सुल्ताना और बहन पर भी इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था। हालांकि एक अन्य वीडियो में वह खुद को ‘सिज़ोफ्रेनिया’ का मरीज बताते हुए माफी मांगते दिख रहे हैं, लेकिन पुलिस को शक है कि यह वीडियो दबाव में बनाया गया था। चंडीगढ़ पुलिस ने SIT का गठन किया है और रजिया सुल्ताना व मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।