देवरिया में रूह कंपा देने वाली वारदात! समलैंगिक साथी ने किया बेटी का यौन शोषण, पिता ने कुल्हाड़ी से किया हमला

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक उभयलिंगी (Bisexual) पिता ने अपने ही समलैंगिक साथी राम बाबू यादव पर अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। गुस्से में आकर पिता ने राम बाबू के गुप्तांग पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

क्या है पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, दोनों व्यक्ति पिछले कई सालों से पति-पत्नी की तरह एक ही घर में रह रहे थे। बच्ची का पिता ऑर्केस्ट्रा डांसर है और राम बाबू मजदूर। मंगलवार की रात जब पिता ने अपनी बेटी के रोने की आवाज सुनी, तो उन्होंने राम बाबू को मासूम के साथ हैवानियत करते देखा। गुस्से में पिता ने आपा खो दिया और राम बाबू पर हमला कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद पिता ने खुद पुलिस को फोन कर जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राम बाबू को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया है और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। खुखुंदू थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *