पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की बढ़ी मुश्किलें! जमानत के बाद ED ने SSC घोटाले में किया तलब

पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्राइमरी भर्ती घोटाले में जमानत मिलने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें स्कूल सेवा आयोग (SSC) भर्ती घोटाले के सिलसिले में तलब किया है। पार्थ के साथ उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्हें होली के ठीक बाद साल्टलेक स्थित ED कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

क्या है मामला? जुलाई 2022 में अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से करीब 50 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि CBI ने पहले ही SSC मामले में उन्हें हिरासत में लिया था, लेकिन ED ने इस मामले में अब तक उनसे पूछताछ नहीं की थी। सूत्रों के मुताबिक, जांच में कुछ ऐसे नए दस्तावेज मिले हैं जिनमें पार्थ और अर्पिता की संलिप्तता के संकेत हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ED दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *