कूचबिहार में मातम: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना घटी। गड़कुड़ा इलाके में एक स्टोन चिप्स फैक्ट्री में छत ढलाई का काम खत्म करने के बाद 5 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे में 3 अन्य मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की वजह पुलिस के अनुसार, मजदूर काम खत्म होने के बाद लिफ्टर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे थे। मशीन के ऊपर लगा लोहे का एक रॉड नीचे नहीं उतारा गया था। मशीन हिलाते समय वह रॉड ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट इतना जोरदार था कि 5 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने घटनास्थल का दौरा कर दुख व्यक्त किया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *