शेयर बाजार में हाहाकार, लेकिन इन 30 शेयरों में अब भी है दम! दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

इजरायल-ईरान युद्ध के साये में भारतीय शेयर बाजार में मचे कोहराम के बीच निवेशकों के लिए राहत की खबर आई है। जहां निफ्टी 500 अंकों से ज्यादा टूटकर 24,700 के नीचे चला गया है, वहीं दुनिया की दो सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्में— जेफरीज (Jefferies) और मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) कुछ खास शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रही हैं। इन फर्मों ने 30 ऐसे स्टॉक्स की पहचान की है जो बाजार की इस अस्थिरता में भी मजबूत प्रदर्शन कर सकते हैं।

जेफरीज ने अपनी ‘इंडिया स्ट्रैटेजी’ रिपोर्ट में 22 शेयरों को ‘ओवरवेट’ रेटिंग दी है। उनके पसंदीदा शेयरों में बैंकिंग सेक्टर से HDFC बैंक, Axis बैंक, SBI और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। ऑटो और एनर्जी में वे M&M, TVS मोटर्स और कोल इंडिया पर भरोसा जता रहे हैं। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर में अल्ट्राटेक सीमेंट उनकी टॉप पिक है।

दूसरी ओर, मॉर्गन स्टेनली ने अपनी फोकस लिस्ट में बदलाव करते हुए अडाणी पोर्ट्स, लेंसकार्ट और प्रेस्टीज एस्टेट्स को शामिल किया है। उनके अन्य टॉप पिक्स में मारुति सुजुकी, ट्रेंट, वरुण बेवरेजेस, ICICI बैंक और L&T जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं।

हैरानी की बात यह है कि इन दोनों बड़ी संस्थाओं की लिस्ट में केवल दो शेयर ऐसे हैं जिन पर दोनों एकमत हैं। वे दो ‘कॉमन’ स्टॉक्स हैं— बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और अल्ट्राটেক सीमेंट (UltraTech Cement)। बाजार के जानकारों का मानना है कि गिरावट के इस दौर में इन स्टॉक्स में खरीदारी का यह सही समय हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *