भारत बनाम इंग्लैंड: आंकड़े गवाह हैं कि टक्कर होगी जबरदस्त, जानें वर्ल्ड कप इतिहास का लेखा-जोखा
March 2, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार (5 मार्च) को दुनिया की दो दिग्गज टीमें, भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मैच तय करेगा कि कौन सी टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल खेलेगी। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में 7 में से 6 मैच जीतकर शानदार लय में हैं।
वर्ल्ड कप के आंकड़ों की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 2 जीते हैं। व्यक्तिगत रिकॉर्ड में रोहित शर्मा (148 रन) सबसे आगे हैं, जबकि युवराज सिंह का नाम सबसे ज्यादा छक्कों की सूची में दर्ज है। हालांकि, 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार की टीस अब भी भारतीय फैंस के मन में है। क्या सूर्यकुमार और उनकी टीम पिछली हार का बदला लेकर फाइनल में जगह बना पाएगी?