BJP की परिवर्तन यात्रा में ‘महागुरु’ का तूफान! मिथुन को देखने उमड़ा जनसैलाब, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में आज टॉलीवुड के ‘महागुरु’ मिथुन चक्रवर्ती का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। तारापीठ के निकट तारापुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने शिरकत की। जैसे ही मिथुन मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद हजारों समर्थकों और प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। पूरा इलाका ‘जय श्री राम’ और महागुरु के नारों से गूंज उठा।
मंच से महागुरु की ललकार राजनीति के मंच पर मिथुन चक्रवर्ती का अंदाज हमेशा ही निराला रहता है। अपनी फिल्म ‘तुफान’ का मशहूर डायलॉग बोलते हुए उन्होंने कहा, “साल में एक-आध बार आता हूं, और जब आता हूं तो प्रलय आता है।” इस संवाद ने वहां मौजूद भीड़ में जोश भर दिया। लोग अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बेकाबू नजर आए। बीरभूम में मिथुन की इस मौजूदगी को आगामी चुनावों के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है।
समर्थकों का भारी हुजूम मिथुन चक्रवर्ती को देखने के लिए सुबह से ही लोग तारापुर में जुटने लगे थे। सुरक्षा घेरे को तोड़कर लोग मंच के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि मिथुन चक्रवर्ती के आने से ‘परिवर्तन यात्रा’ को एक नई ऊर्जा मिली है। इस राजनीतिक कार्यक्रम के हर पल की खास झलकियां और समर्थकों का वो जबरदस्त उत्साह देखने के लिए इस वीडियो को अंत तक जरूर देखें।