यूट्यूब पर मोदी का ‘विश्व विजय’! ३ करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के नंबर १ नेता बने नमो

आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जनता से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बन गया है। इस डिजिटल रेस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां दुनिया का कोई भी बड़ा नेता फिलहाल उनके आसपास भी नहीं है। पीएम मोदी ने यूट्यूब पर ३ करोड़ (३० मिलियन) सब्सक्राइबर्स का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

दुनिया भर के नेताओं को छोड़ा पीछे यूट्यूब पर प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन उनके सब्सक्राइबर्स मोदी की तुलना में महज एक-चौथाई ही हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात करें, तो पीएम मोदी के सब्सक्राइबर्स ट्रंप से सात गुना ज्यादा हैं।

भारत में भी मोदी का एकतरफा दबदबा देश के भीतर भी पीएम मोदी की डिजिटल लोकप्रियता का ग्राफ काफी ऊंचा है। यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के मामले में वे राहुल गांधी से लगभग तीन गुना आगे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जैसे दलों के आधिकारिक चैनलों से उनके सब्सक्राइबर्स चार गुना अधिक हैं।

इंस्टाग्राम पर भी बजा डंका सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, इंस्टाग्राम पर भी पीएम मोदी १० करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया के इकलौते राजनेता हैं। २०१४ में इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले मोदी के फॉलोअर्स ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा हैं। भारत में योगी आदित्यनाथ (१.६१ करोड़) और राहुल गांधी (१.२६ करोड़) फॉलोअर्स के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और अर्जेंटीना के जेवियर माइली जैसे वैश्विक नेता भी मोदी की इस लोकप्रियता के सामने फीके नजर आते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *