होली पर शराब की दुकानों को लेकर बड़ा अपडेट! जाम छलकाने से पहले जान लें ये जरूरी खबर

आज पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में भी रंगों का त्योहार ‘दोल उत्सव’ यानी होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगों और मिठाइयों के बीच कई लोग इस खास दिन पर शराब के साथ जश्न मनाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप आज सुबह-सुबह जाम छलकाने की योजना बना रहे हैं, तो आबकारी विभाग (Excise Department) का यह अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है। पश्चिम बंगाल में आज ‘हाफ ड्राई डे’ घोषित किया गया है।

नियमों के अनुसार, होली के दिन किसी भी अप्रिय घटना या सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार ने सुबह के समय शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। आज सुबह से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक राज्य की सभी शराब की दुकानें और ऑफ-शॉप पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसका मतलब है कि आप दोपहर 2 बजे से पहले किसी भी दुकान या ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के माध्यम से शराब नहीं खरीद पाएंगे।

कब खुलेंगी दुकानें? आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोपहर 2:00 बजे के बाद सभी शराब की दुकानें सामान्य रूप से खुल जाएंगी। चूंकि होली का हुड़दंग मुख्य रूप से सुबह के समय होता है, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से यह पाबंदी लगाई गई है। हालांकि, जो लोग प्रीमियम सर्विस चाहते हैं, उनके लिए राहत की खबर है। शहर के फाइव स्टार होटलों और उनके साथ जुड़े बार में यह पाबंदी लागू नहीं होगी, वहां दिन भर शराब उपलब्ध रहेगी। आम दुकानों के लिए दोपहर 2 बजे के बाद ही काउंटर खुलेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *