डिजिटल दुनिया के किंग बने पीएम मोदी! यूट्यूब पर 3 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का महा-रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 3 मार्च 2026 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पीएम मोदी के यूट्यूब सब्सक्राइबर्स की संख्या 3 करोड़ के पार पहुंच गई है। वहीं, इंस्टाग्राम पर उन्होंने 10 करोड़ फॉलोअर्स का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। वह यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं।
वैश्विक तुलना: लोकप्रियता के मामले में दुनिया का कोई भी बड़ा नेता पीएम मोदी के करीब नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूट्यूब पर मोदी से करीब 7 गुना पीछे हैं। इंस्टाग्राम पर भी ट्रंप 4.32 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जो मोदी की संख्या के आधे से भी कम है। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी इस दौड़ में काफी पीछे हैं।
भारत में स्थिति: देश के भीतर पीएम मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 1.61 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 2014 में इंस्टाग्राम पर अपनी पारी शुरू करने वाले पीएम मोदी आज दुनिया के ‘मोस्ट फलोएड वर्ल्ड लीडर’ बन चुके हैं।