भांगड़ में बारूद का जखीरा! बुलेट बाइक पर ड्रम लेकर जा रहे थे युवक, लोगों ने पकड़ा तो खुला राज

पश्चिम बंगाल के भांगड़ में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा और बमबारी का डर फिर से गहराने लगा है। 24 घंटे के भीतर यहां दूसरी बार भारी मात्रा में बम बनाने का बारूद और सामान बरामद किया गया है। मंगलवार को कृष्णमाटी गाजीपाड़ा इलाके में स्थानीय लोगों ने एक बुलेट बाइक को रोका, जिस पर दो युवक बड़े-बड़े ड्रम और बोरे लेकर जा रहे थे।

जब लोगों ने शक होने पर ड्रम खोलकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। उसमें बम बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला घातक बारूद भरा था। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। विजयगंज बाजार थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बारूद जब्त कर लिया है। बता दें कि कल ही इसी इलाके से 26 जिंदा बम बरामद किए गए थे। 2026 के चुनाव से पहले भांगड़ में इस तरह बारूद मिलना बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *