होली पर मातम! गोघाट में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पिकअप वैन, 2 दोस्तों की मौत, 12 घायल

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गोघाट में होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज आरामबाग मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

हादसे का विवरण: मृतकों की पहचान श्रीमंत राय (26) और श्रीमंत भुइयां (27) के रूप में हुई है। ये दोनों गोघाट के शाओड़ा इलाके के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में सवार होकर सभी लोग पश्चिम मेदिनीपुर के तातारपुर से घर लौट रहे थे। हाजीपुर के करपुकुर के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए ले जाने में एम्बुलेंस की कमी के कारण परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *