मिडिल ईस्ट में कोहराम! पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस को किया फोन, कहा- ‘भारत आपके साथ है

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पश्चिम एशिया के हालात बिगड़ते देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कमान संभाल चुके हैं। मंगलवार को पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालेद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की और वहां के लोगों को भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

बड़ी कूटनीतिक पहल: पिछले 48 घंटों में पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट के 8 प्रमुख देशों (सऊदी अरब, यूएई, इजरायल, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर) के शीर्ष नेताओं से संपर्क किया है। भारत का मुख्य उद्देश्य वहां रह रहे लगभग 1 करोड़ भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि लाल सागर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारिक जहाजों पर हमले भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए घातक हो सकते हैं, इसलिए भारत युद्ध को तुरंत रोकने और कूटनीति का रास्ता अपनाने पर जोर दे रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *