यूट्यूब पर मोदी का जलवा! ३ करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, विरोधियों का सूपड़ा साफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी बादशाहत कायम रखते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने ३० मिलियन (३ करोड़) सब्सक्राइबर्स का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इस बड़ी कामयाबी के साथ पीएम मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन गए हैं। केवल यूट्यूब ही नहीं, हाल ही में इंस्टाग्राम पर १०० मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले वह दुनिया के पहले राजनेता बने थे।
अगर हम वैश्विक नेताओं से तुलना करें, तो प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं है। इस सूची में दूसरे स्थान पर रहने वाले ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के सब्सक्राइबर्स मोदी की तुलना में महज एक चौथाई हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले पीएम मोदी के सात गुना ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। यह आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि पीएम मोदी की पहुंच और स्वीकार्यता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किस कदर बढ़ चुकी है।
भारत के घरेलू राजनीति की बात करें तो यहां भी पीएम मोदी का दबदबा बरकरार है। सब्सक्राइबर्स के मामले में वह राहुल गांधी से लगभग तीन गुना आगे हैं। साथ ही, कांग्रेस (INC) और आम आदमी पार्टी (AAP) जैसे प्रमुख दलों के आधिकारिक चैनलों के कुल सब्सक्राइबर्स को मिला दिया जाए, तो भी मोदी अकेले उन पर भारी पड़ते हैं। इंस्टाग्राम पर भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (१६.१ मिलियन) और राहुल गांधी (१२.६ मिलियन) उनके मुकाबले काफी पीछे नजर आते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस डिजिटल लोकप्रियता का इस्तेमाल सीधे जनता से जुड़ने के लिए करते हैं। ‘मन की बात’ जैसे रेडियो कार्यक्रमों के जरिए वह घर-घर तक अपनी बात पहुंचाते हैं। हालांकि, विपक्षी दल अक्सर यह आरोप लगाते हैं कि प्रधानमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते और सीधे सवालों से बचते हैं। लेकिन ३ मार्च २०२६ के ताजा आंकड़े यह गवाही दे रहे हैं कि डिजिटल इंडिया के दौर में मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।