रियाद पर बमबारी! जान बचाकर भागे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 750 करोड़ के प्राइवेट जेट में परिवार संग छोड़ा सऊदी

मध्य पूर्व में छिड़े युद्ध की आग अब फुटबॉल के मैदानों तक पहुंच गई है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर हुए हालिया हमलों के बाद दुनिया के सबसे महान फुटबॉलरों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सुरक्षा कारणों से देश छोड़ दिया है। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण रियाद में कई धमाके हुए, जिसके तुरंत बाद रोनाल्डो अपने 750 करोड़ रुपये के निजी विमान से परिवार सहित यूरोप के लिए रवाना हो गए।
आसमान में तैरता महल: रोनाल्डो का यह विमान दुनिया के सबसे महंगे निजी विमानों में से एक है। इसे ‘उड़ता हुआ घर’ भी कहा जाता है, जिसमें 19 लोगों के बैठने की क्षमता है। इस विमान में बेडरुम, डाइनिंग एरिया और इंटरनेट जैसी तमाम लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। सऊदी अरब में बिगड़ते हालात को देखते हुए रोनाल्डो ने एक पल भी बर्बाद नहीं किया और अपने इसी निजी जेट से सुरक्षित स्थान की ओर उड़ान भरी।
युद्ध के साये में मिडिल ईस्ट: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी इस खूनी संघर्ष ने सऊदी अरब, यूएई और कतर जैसे देशों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने और लगातार मिसाइल हमलों ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है। अल नासर क्लब के लिए खेल रहे रोनाल्डो के लिए अब सऊदी में रहना जोखिम भरा हो गया था। फिलहाल, रोनाल्डो यूरोप में अपने घर लौट गए हैं और स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।