अस्पताल के अंदर खूनी संघर्ष! तारकेश्वर में BJP कार्यकर्ताओं की बेरहमी से पिटाई, पुलिस बनी मूकदर्शक!

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक हिंसा भड़क उठी है। मंगलवार दोपहर तारकेश्वर के भीमपुर इलाके में भाजपा कार्यकर्ता नंदन भंडारी के घर पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थित उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। जब स्थानीय भाजपा नेता स्थिति का जायजा लेने पहुंचे, तो उन पर भी जानलेवा हमला किया गया।
अस्पताल और थाने में भी बवाल भाजपा का आरोप है कि जब घायल कार्यकर्ताओं को पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, तो वहां भी टीएमसी के गुंडों ने पुलिस की मौजूदगी में उन पर हमला कर दिया। घायल भाजपा कार्यकर्ता श्रीमंत सामंत ने कहा, “हम अपने साथी की मदद करने गए थे, लेकिन हमें बेरहमी से पीटा गया।” घटना यहीं नहीं रुकी; शाम को जब कार्यकर्ता शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो वहां भी कथित तौर पर उन्हें पुलिस के सामने ही धमकाया गया। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तारकेश्वर थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
TMC का पलटवार इन आरोपों को खारिज करते हुए तारकेश्वर ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष प्रदीप सिंहराय ने कहा कि भाजपा के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने उल्टा भाजपा पर ही टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।