होली पर हैवानियत! पोते ने मारना चाहा पिचकारी से रंग, दादी ने शरीर पर उड़ेल दिया खौलता हुआ पानी

महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसी खबर आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब एक सनकी दादी ने अपने ही 4 साल के पोते पर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया। मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी दादी को पिचकारी से रंग लगाने की कोशिश कर रहा था।

सीसीटीवी में कैद हुई क्रूरता: पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार सुबह की है। सिंधु ठाकरे नाम की महिला हाथ में उबलते पानी की बाल्टी लेकर खड़ी थी। जब उसका छोटा पोता खेल-खेल में रंग लेकर उसके पास आया, तो महिला ने गुस्से में आकर पूरा गर्म पानी उस पर फेंक दिया। मासूम का शरीर कमर से नीचे तक 45 प्रतिशत झुलस गया है। पड़ोसियों ने भागकर बच्चे पर ठंडा पानी डाला और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *