मुंबई लोकल की लेडी ‘सिंघम’! एक दिन में 202 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा, बनाया नया रिकॉर्ड

मुंबई लोकल की भीड़ में अगर आप बिना टिकट सफर करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! सेंट्रल रेलवे की महिला टिकट इंस्पेक्टर सुधा द्विवेदी इन दिनों बिना टिकट यात्रियों के लिए काल साबित हो रही हैं। सुधा ने हाल ही में मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में एक ही दिन में सबसे अधिक जुर्माना वसूलने का नया रिकॉर्ड कायम किया है।

एक दिन में ऐतिहासिक वसूली: 28 फरवरी को चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान सुधा द्विवेदी ने विभिन्न लोकल ट्रेनों में छापेमारी की। उन्होंने कुल 202 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित तरीके से सफर करते हुए पकड़ा। इन यात्रियों से उन्होंने कुल 55,210 रुपये का जुर्माना वसूला। यह किसी भी एकल टीटीई द्वारा एक दिन में की गई अब तक की सबसे बड़ी वसूली है। सुधा ने अपनी ही सहकर्मी रुबीना आकिब इनामदार के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

छापेमारी का अनोखा तरीका: सुधा द्विवेदी अक्सर साधारण यात्रियों के बीच घुल-मिलकर ट्रेन में चढ़ती हैं, जिससे किसी को शक नहीं होता। ट्रेन के रफ्तार पकड़ते ही वह अचानक अपनी आईडी निकालकर चेकिंग शुरू कर देती हैं। उनके इस ‘सरप्राइज एलिमेंट’ की वजह से बिना टिकट यात्री भागने में नाकाम रहते हैं। मध्य रेलवे ने सुधा की इस कर्तव्यनिष्ठा की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *