दिनेश कार्तिक ने नासिर हुसैन और एथरटन को कहा ‘फॉसिल’! पाकिस्तान की हार पर कसा करारा तंज

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच से पहले कमेंट्री बॉक्स में माहौल गर्मा गया है। दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तानों नासिर हुसैन और माइकल एथरटन पर चुटकी लेते हुए उन्हें ‘फॉसिल’ (जीवाश्म) करार दिया। कार्तिक ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए उन दावों की हवा निकाल दी, जिसमें कहा गया था कि भारतीय टीम केवल घरेलू परिस्थितियों या एक ही मैदान पर खेलने की वजह से जीतती है।

कार्तिक का करारा जवाब: कार्तिक ने कहा कि पाकिस्तान ने इस विश्व कप में कोलंबो के एक ही मैदान पर अपने सारे मैच खेले और एक ही होटल में रहे, फिर भी वे सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर एक ही जगह खेलने से जीत मिलती, तो पाकिस्तान को सफल होना चाहिए था। यह साफ है कि एक टीम परिस्थितियों का फायदा उठाना जानती है और दूसरी नहीं। यह सब स्किल का खेल है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *