पुराने नेताओं को निकाला, ‘सेटिंग’ करने वालों को दिया इनाम! राज्यसभा उम्मीदवारों पर शुभेंदु का ममता सरकार पर हमला

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की पार्टी पर तीखा प्रहार किया है। टीएमसी द्वारा घोषित चार नामों—राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी, कोयल मल्लिक और बाबुल सुप्रियो—पर सवाल उठाते हुए शुभेंदु ने कहा कि सुब्रत बख्शी जैसे अनुभवी नेताओं को किनारे कर सरकार को घोटालों से बचाने वालों को राज्यसभा भेजा जा रहा है।
शुभेंदु के गंभीर आरोप: शुभेंदु ने आरोप लगाया कि पूर्व आईपीएस राजीव कुमार को शारदा घोटाले के सबूत मिटाने के लिए और वकील मेनका गुरुस्वामी को आरजी कर मामले में सरकार का पक्ष रखने के लिए इनाम दिया गया है। उन्होंने कहा, “पार्टी बनाने वाले नेताओं को जबरन रिटायर किया जा रहा है।” वहीं दूसरी ओर, बीजेपी ने अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें शुभेंदु ने पार्टी का ‘भरोसेमंद’ सिपाही बताया।