बिहार में नीतीश युग का अंत! राज्यसभा पहुंचे सुशासन बाबू, अब मगध की सत्ता पर बीजेपी का कब्जा

बिहार की राजनीति ने आज करवट बदल ली है। 10 बार मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने अमित शाह के साथ राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। जेडीयू अब पूरी तरह बीजेपी की रणनीतियों पर निर्भर नजर आ रही है।

बीजेपी की नई बिसात: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है, लेकिन बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है। चर्चा है कि ओबीसी चेहरे के तौर पर सम्राट चौधरी को कमान मिल सकती है, जो फिलहाल गृह विभाग संभाल रहे हैं। वहीं, नीतीश के बेटे निशांत के राजनीति में प्रवेश और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों ने जेडीयू के भीतर बेचैनी बढ़ा दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *