मुंबई में सचिन के लाडले की शादी! अर्जुन-सानिया के विवाह में उमड़ा क्रिकेट जगत; धोनी से गंभीर तक पहुंचे दिग्गज
March 5, 2026

गुरुवार का दिन तेंदुलकर परिवार के लिए खुशियों भरा रहा। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने उद्योगपति रवि घई की पोती सानिया चांदक के साथ दक्षिण मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। इस शादी में क्रिकेट, सिनेमा और बिजनेस जगत की दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा लगा।
दिग्गजों का जमावड़ा: शादी में महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे पूर्व क्रिकेटर अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे। वहीं, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले कोच गौतम गंभीर ने भी शादी में शिरकत की। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के आने से बॉलीवुड का तड़का भी लगा। अर्जुन की दुल्हन सानिया एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिनका मुंबई के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़ा नाम है।