हिंद महासागर में मचेगी तबाही? ईरानी युद्धपोत ‘IRIS Dena’ के विनाश के बाद ईरान ने भेजा दूसरा रणतरंग

पश्चिम एशिया की जंग अब भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका के समुद्री तट तक पहुंच गई है। अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा ईरान के अत्याधुनिक युद्धपोत ‘IRIS Dena’ को टॉरपीडो से उड़ाए जाने के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। श्रीलंका की संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, ईरान ने अपना दूसरा युद्धपोत श्रीलंका की ओर रवाना कर दिया है।

मिलन अभ्यास के बाद हमला: यह जहाज फरवरी में भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’ में हिस्सा लेने आया था। लौटते समय श्रीलंका के पास अमेरिकी हमले में यह तबाह हो गया। इस हमले में 148 ईरानी सैनिक मारे गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के इतने करीब अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता यह तनाव पूरे दक्षिण एशिया के लिए खतरे की घंटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *