‘शुरुआत उन्होंने की, अंत हम करेंगे!’ दिल्ली से ईरान के राजदूत ने अमेरिका को ललकारा
March 5, 2026

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतानी ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। गुरुवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही युद्ध की शुरुआत अमेरिका ने की हो, लेकिन इसे खत्म कब करना है, यह ईरान तय करेगा।
पड़ोसी देशों को चेतावनी: राजदूत ने स्पष्ट किया कि ईरान अपने पड़ोसी देशों जैसे सऊदी अरब या कतार का दुश्मन नहीं है, लेकिन वह उन देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना जारी रखेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले, जिसमें 160 से अधिक बच्चियां मारी गईं, पड़ोसी देशों में स्थित अमेरिकी बेस से ही किए गए थे। फतानी के अनुसार, ईरान अब चुप नहीं बैठेगा और ईंट का जवाब पत्थर से देगा।