राजनीति की पिच पर कोयल मलिक की एंट्री! पति के साथ पहुंचीं विधानसभा, राज्यसभा के लिए भरा पर्चा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर रहीं। नामांकन के आखिरी दिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी के उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। आकर्षण का केंद्र रहीं बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कोयल मलिक, जो अपने पति निस्पाल सिंह राणे के साथ नामांकन पत्र जमा करने पहुंची थीं।

कोयल की नई पारी और राजयपाल कुमार का संकल्प नामांकन के बाद कोयल मलिक ने कहा, “मेरा फ़िल्मी करियर 22 साल का रहा है और मैं हमेशा लोगों के साथ रही हूं। अब एक नई जिम्मेदारी मिली है, उम्मीद है कि सबका प्यार और आशीर्वाद बना रहेगा।” उनके साथ पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार ने भी नामांकन किया। उन्होंने मदर टेरेसा के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें कोई ऐसी जिम्मेदारी नहीं देंगे जिसे वे संभाल न सकें। टीएमसी की सूची में मंत्री बाबुल सुप्रियो और वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम भी शामिल है। वहीं, बीजेपी की ओर से राहुल सिन्हा ने अपना नामांकन दाखिल किया।

बिहार में ‘चाणक्य’ का बड़ा फैसला इसी बीच बिहार की राजनीति से बड़ी खबर आई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि उनकी लंबे समय से इच्छा थी कि वे संसद के दोनों सदनों का हिस्सा बनें। नीतीश के इस कदम से बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बंगाल में सुब्रत बख्शी और साकेत गोखले जैसे नेताओं का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, जिसकी जगह अब ये नए चेहरे दिल्ली में बंगाल की आवाज बनेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *