हुमायूं कबीर को मिली ‘Y+’ सुरक्षा! चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद में सेंट्रल फोर्स की तैनाती से मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की घोषणा से ठीक पहले मुर्शिदाबाद की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आया है। भरतपुर के विधायक और टीएमसी से निलंबित नेता हुमायूं कबीर को केंद्र सरकार की ओर से ‘Y प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। बुधवार को होली के दिन 12 सदस्यीय केंद्रीय सुरक्षा बल की टीम उनके रेजिनगर स्थित आवास पर पहुंच गई। इस टीम में एक इंस्पेक्टर, एक सब-इस्पेक्टर और 10 कांस्टेबल शामिल हैं।
कोर्ट के आदेश के बाद मिली सुरक्षा हुमायूं कबीर ने दावा किया था कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। राज्य सरकार से सुरक्षा न मिलने के बाद उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्थिति का जायजा लिया और उन्हें विशेष सुरक्षा देने का फैसला किया। हुमायूं का कहना है कि यह सुरक्षा केवल उनकी जान की रक्षा के लिए है और इसमें कोई राजनीति नहीं है।
टीएमसी का हमला और चुनावी समीकरण हुमायूं कबीर ने हाल ही में अपनी नई पार्टी ‘जनता विकास पार्टी’ (Janata Unnayan Party) का पंजीकरण कराया है। ऐसे समय में उन्हें केंद्रीय सुरक्षा मिलना टीएमसी को रास नहीं आ रहा है। सत्ताधारी दल के नेताओं का कहना है कि यह दिल्ली के साथ गुप्त सांठगांठ का नतीजा है। हालांकि, हुमायूं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बेलडांगा में अपनी ताकत दिखाने के बाद, अब भारी सुरक्षा के बीच हुमायूं का चुनाव प्रचार मुर्शिदाबाद के राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है।