ईरान से हारेगा अमेरिका! चीन के ‘नोस्त्रेदमस’ की भविष्यवाणी से हड़कंप, ट्रंप को लेकर सच हुई थीं पुरानी बातें

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध के बीच ‘चीन के नोस्त्रेदमस’ कहे जाने वाले प्रोफेसर जुएक़िन जियांग (Xueqin Jiang) की भविष्यवाणी ने सनसनी मचा दी है। जुएक़िन का दावा है कि इस महायुद्ध में अंततः अमेरिका को ईरान के सामने घुटने टेकने पड़ेंगे। इस भविष्यवाणी को इसलिए गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि 2024 में डोनाल्ड ट्रंप को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणियां पहले ही सच साबित हो चुकी हैं।

ट्रंप का दबाव और युद्ध का जाल मई 2024 में ही जुएक़िन ने कहा था कि यदि ट्रंप दोबारा सत्ता में आते हैं, तो उन पर भारी भू-राजनीतिक दबाव होगा जिसके कारण वे ईरान के साथ सीधे सैन्य संघर्ष में उतर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यह टकराव अमेरिका के लिए आत्मघाती साबित होगा। इतिहास का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जिस तरह सिसिली पर हमला करने के बाद शक्तिशाली एथेंस का पतन हुआ था, वैसा ही कुछ अमेरिका के साथ हो सकता है।

ईरान की 20 साल की तैयारी अमेरिकी टीवी चैनलों के सवालों का जवाब देते हुए जुएक़िन ने तर्क दिया कि ईरान इस युद्ध के लिए पिछले 20 वर्षों से तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा, “ईरान की भौगोलिक स्थिति और पहाड़ी इलाके उसे सुरक्षा प्रदान करते हैं। अमेरिका और इजरायल की रणनीतियां यहां विफल हो सकती हैं।” उनके अनुसार, ईरान के सहयोगी संगठन हूती, हिजबुल्लाह और हमास अब अमेरिकी साम्राज्य की कमजोरियों को अच्छी तरह समझ चुके हैं। जुएक़िन का मानना है कि यह युद्ध लंबा चलेगा और जब यह समाप्त होगा, तो दुनिया का नक्शा और शक्ति संतुलन पूरी तरह बदल चुका होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *