बड़ी खबर: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा! चुनाव से पहले सियासी गलियारों में हड़कंप

पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनका यह कदम बेहद चौंकाने वाला माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आनंद बोस इस वक्त दिल्ली में हैं और उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है।
समय से पहले पद त्याग: सीवी आनंद बोस ने 17 नवंबर 2022 को बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल नवंबर 2027 तक था, लेकिन निर्धारित समय से 20 महीने पहले ही उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया। राजभवन के ओएसडी (OSD) ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, इस्तीफे के पीछे के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन चुनाव के ऐन वक्त पर इस फैसले ने राज्य की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक समीकरणों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
राजनीतिक हलचल तेज: बंगाल में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में राज्यपाल का पद खाली होना केंद्र सरकार के लिए नई चुनौती है। क्या आनंद बोस को कोई नई जिम्मेदारी मिलने वाली है या राजभवन और राज्य सरकार के बीच की खींचतान इसका कारण है? इन सवालों के बीच अब सबकी निगाहें दिल्ली पर टिकी हैं कि बंगाल का अगला राज्यपाल कौन होगा।