शेयर मार्केट का अजूबा! 5 साल में 1 लाख बने 3 करोड़, इस मल्टीबैगर स्टॉक ने उड़ाए सबके होश

शेयर बाजार में ‘मल्टीबैगर’ शब्द का असली मतलब क्या होता है, यह ‘सिटी पल्स मल्टीवेंचर्स लिमिटेड’ (City Pulse Multiventures Ltd) के प्रदर्शन को देखकर समझा जा सकता है। मनोरंजन के क्षेत्र में सक्रिय इस कंपनी ने दलाल स्ट्रीट पर ऐसा धमाका किया है कि बड़े-बड़े दिग्गज भी हैरान हैं। महज पांच साल के अंतराल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।

अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले सिटी पल्स मल्टीवेंचर्स के शेयरों में केवल 1 लाख रुपये लगाए होते और आज तक अपना निवेश बनाए रखा होता, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर 3,17,00,000 रुपये (3.17 करोड़) हो गई होती। साल 2000 में स्थापित यह कंपनी मुख्य रूप से गुजरात में ‘वॉव सिने पल्स’ ब्रांड के तहत मल्टीप्लेक्स और मिनीप्लेक्स का संचालन करती है। अब कंपनी ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘WOWPLEX’ के जरिए डिजिटल दुनिया में भी अपनी धाक जमा रही है।

वित्तीय स्थिति और जोखिम का पहलू: ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत पर स्थिर है, जबकि सार्वजनिक शेयरधारिता 88 प्रतिशत है। गौर करने वाली बात यह है कि म्यूचुअल फंड और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी इसमें शून्य है। विशेषज्ञों का मानना है कि संस्थागत निवेशकों की कमी इस शेयर को काफी उतार-चढ़ाव वाला (Volatile) बना सकती है।

कंपनी का मार्केट कैप 3,028 करोड़ रुपये है, लेकिन इसका पीई (PE) रेशियो 2,252.3 है, जो इंडस्ट्री औसत से काफी ऊपर है। इसका मतलब है कि स्टॉक काफी महंगा है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 25% बढ़कर 1.48 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 70% बढ़कर 0.75 करोड़ रुपये रहा। हालांकि पिछले 5 सालों में इस शेयर ने जमकर पैसा बरसाया है, लेकिन कम प्रमोटर होल्डिंग और हाई वैल्यूएशन इसे एक ‘हाई रिस्क’ स्टॉक भी बनाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *