29वें जन्मदिन पर भक्ति में लीन जाह्नवी कपूर! खाली पैर तिरुपति मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपना 29वां जन्मदिन बेहद खास और आध्यात्मिक अंदाज में मनाया। जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने किसी बड़ी पार्टी से नहीं, बल्कि भगवान के दर्शन के साथ की। अभिनेत्री आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं और वहां माथा टेका।
आस्था और सादगी की मिसाल: जाह्ववी शुक्रवार सुबह अलीपिरी मार्ग से पैदल यात्रा शुरू कर तिरुमाला पहुंचीं। भगवान के प्रति अपनी अटूट आस्था दिखाते हुए उन्होंने मंदिर तक का सफर नंगे पैर तय किया। मंदिर में पारंपरिक वेशभूषा में सजी जाह्नवी को देख वहां मौजूद फैंस की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने विनम्रता के साथ प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
वर्कफ्रंट और आगामी फिल्में: काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही मेगास्टार राम चरण के साथ फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन बुचि बाबू सना ने किया है। फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फैंस जाह्नवी और राम चरण की इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
#WATCH | Andhra Pradesh: Actress Janhvi Kapoor reaches Tirumala to offer prayers. pic.twitter.com/DzDljT3A9t
— ANI (@ANI) March 6, 2026