सस्ता भी और स्मार्ट भी! मात्र ₹७९৯ में मिल रहे हैं UPI सपोर्ट वाले ये फीचर फोन्स, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान

डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन को देखते हुए अब कीपैड फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब आपको यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन के लिए महंगे स्मार्टफोन की जरूरत नहीं पड़ेगी। नोकिया और रिलायंस जियो जैसे बड़े ब्रांड्स ने भारतीय बाजार में ऐसे कई फीचर फोन पेश किए हैं जो ₹1000 से भी कम कीमत में यूपीआई सपोर्ट के साथ आते हैं। ये फोन उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं जो सादगी पसंद करते हैं या बुजुर्गों के लिए एक आसान डिवाइस की तलाश में हैं।
सबसे सस्ते और लोकप्रिय मॉडल्स की बात करें तो JioBharat 4G और JioBharat Karbonn K1 4G मात्र ₹799 में उपलब्ध हैं। इन फोन्स में रिलायंस जियो का खास यूपीआई फीचर मिलता है। वहीं, नोकिया प्रेमियों के लिए Nokia 105 Classic एक शानदार विकल्प है, जिसकी कीमत लगभग ₹979 है। इसमें डिजिटल भुगतान के लिए इन-बिल्ट ऐप दिया गया है। इसके अलावा HMD 105 भी ₹1000 के बजट में एक मजबूत दावेदार है। हालांकि बाजार में कई अन्य ब्रांड्स के कीपैड फोन भी उपलब्ध हैं, लेकिन खरीदारी करते समय ध्यान दें कि यूपीआई फीचर केवल इन्हीं चुनिंदा मॉडल्स में ही सुचारू रूप से काम करता है। अब छोटे शहरों और गांवों में भी बिना इंटरनेट वाले स्मार्टफोन के डिजिटल क्रांति तेजी से फैल रही है।