कन्याश्री से लक्ष्मी भंडार तक: महिला दिवस पर ममता ने गिनाईं बंगाल की उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की महिलाओं को ‘लक्ष्मी’ संबोधित करते हुए एक भावुक और सशक्त संदेश साझा किया है। उन्होंने अपनी सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे ‘लक्ष्मी भंडार’, ‘कन्याश्री’ और ‘रूपश्री’ की सफलता का उल्लेख करते हुए महिला सशक्तिकरण के ‘बंगाल मॉडल’ को दुनिया के सामने रखा।

प्रमुख योजनाओं का अपडेट: मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना से अब तक 2.41 करोड़ महिलाएं जुड़ चुकी हैं, जिन्हें अब बढ़ा हुआ भत्ता (1500 से 1700 रुपये) मिल रहा है। ‘स्वास्थ्य साथी’ कार्ड भी परिवार की महिला मुखिया के नाम पर ही जारी किए गए हैं। साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि ‘युवसाथी’ योजना का पैसा अप्रैल के बजाय कल से ही लाभार्थियों के खातों में भेजना शुरू कर दिया गया है।

केंद्र पर निशाना और विरोध का ऐलान: ममता बनर्जी ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र केवल जनता को परेशान करना जानता है। इसके विरोध में उन्होंने बंगाल की महिलाओं से ‘काली साड़ी’ पहनकर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

सुरक्षा और सम्मान: एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोलकाता देश का सबसे सुरक्षित शहर है। उन्होंने पिंक बूथ, महिला पुलिस थानों और 52 फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। ममता ने स्पष्ट किया कि जिस समाज में महिलाएं खुश नहीं रहतीं, वह समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *